केरल में स्वाइन फ्लू के 40 संदिग्ध मामले
राज्य में नवगठित एच1एन1 प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अमर एस. फेटल ने आईएएनएस को बताया कि जांच रिपोर्ट पहले छह घंटों में आ जाती थी लेकिन अब तीन दिन से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।
फेटल ने कहा, "अब तक केरल में 56 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इनमें से सात का उपचार किया जा चुका है। हम 40 और मामलों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस वृद्धि का कारण यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच के लिए सामने आ रहे हैं।"
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए केरल को तीन क्षेत्रों में तिरूवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड में बांट दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications