नाल्को के पूर्व प्रमुख की सजा पर रोक
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने विभागीय संपत्तियों का दुरुपयोग करने के आरोप में फरवरी में तमोतिया को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।
न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती की खंडपीठ ने पिछले सप्ताह तमोतिया की सजा पर रोक लगाते हुए कहा कि सत्र न्यायालय ने तमोतिया की पूरी आय को स्वीकार नहीं किया और उनकी संपत्तियों का मनमाना निर्धारण किया।
वर्ष 1984 से 1996 तक नाल्को में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे तमोतिया ने बुधवार को आईएएनएस को बताया,"न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है और मैं बहुत खुश हूं।"
नाल्को से इस्तीफा देने के बाद तमोतिया ने हिंदुस्तान एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (हिंडाल्को) और वेदांत में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications