छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 4 संदिग्ध मामले

रायपुर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के चार व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उनके नमूने जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं। वे चारों हाल ही में पुणे से लौटे हैं।

राज्य सरकार ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए भीमराव आंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया है।

जितेंद्र अवस्थी (25), इमरान खान (23), जयनारायण झा (30) और आदित्य तिवारी (17) स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद बुधवार सुबह स्वयं अस्पताल पहुंचे।

माइक्रोबायॉलोजी विभाग के प्रमुख अरविंद नेराल ने कहा, "चारों के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने का संदेह है।"

उन्होंने कहा कि चारों को एंटीबायटिक दवाएं दी गई हैं और उनसे जांच रिपोर्ट आने तक घर में ही रहने को कहा गया

है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+