कश्मीर में ग्रेनेड हमले में नागरिक की मौत
श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में बुधवार सुबह आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और वह सोपोर के बस अड्डे पर जाकर फटा। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications