भारत-नेपाल ने प्रत्यर्पण संधि व शांति प्रक्रिया पर चर्चा की
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बातचीत के बाद संवाददाताओं को बताया कि भारत ने नेपाल के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण स्थान दिया है।
प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल जिस तरीके से चाहेगा, भारत इस शांति प्रक्रिया को उस तरीके से समर्थन देना चाहेगा।
सोमवार से शुरू हुई कोईराला की पांच दिवसीय भारत यात्रा का मकसद नेपाली प्रधामंत्री माधव कुमार नेपाल की 18 अगस्त की प्रस्तावित नई दिल्ली यात्रा के लिए एजेंडे का खाका तैयार करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications