हज यात्रा पर भी पड़ सकता है स्वाइन फ्लू का असर
ढाका, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर सऊदी अरब इस बार छह वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के हजयात्रा करने पर रोक लगा सकता है। यह जानकारी बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने बुधवार को खबर दी कि सऊदी अरब के जेद्दा शहर ने इस फैसले के बारे में संबंधित देशों की सरकारों को अभी तक सूचित नहीं किया है।
बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री शाहजहां मियां ने कहा, "हमारे पास इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि अगर इस तरह का प्रतिबंध लग जाता है तो इस बार कितने लोग हजयात्रा पर नहीं जा पाएंगे।"
गौरतलब है कि इस बार बांग्लादेश से 59,000 लोगों के हजयात्रा पर जाने का अनुमान है। हज एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश के अध्यक्ष इब्राहिम बहार का कहना है कि यदि यह प्रतिबंध लागू हो गया तो सिर्फ 20,000 से 25,000 लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications