दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2 मरीजों की हालत गंभीर

आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक एन. के. चतुर्वेदी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। हम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है और इस बारे में आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।"

चतुर्वेदी के अनुसार अस्पताल स्वाइन फ्लू के परीक्षणों के लिए आ रहे सभी मरीजों की जांच कर रहा है लेकिन उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे जांच के लिए इस अस्पताल की बजाए अपने नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जाएं।

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों आ रहे लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अपने नजदीकी अस्पतालों में जाएं। इससे उनके समय की बचत होगी और उन्हें आरएमएल की भीड़भाड़ का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।"

गौरतलब है कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 255 हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+