स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिहार में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देष जारी किए हैं। इसी के चलते नेपाल से सटे सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस ने नेपाल से सटी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों तथा अधिकारियों के साथ तालमेल कर सीमा पार करने वाले लोगों के बारे में खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान प्रारंभ कर दिया है। साथ ही सीमा पार करने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली जा रही है।

इसके अतिरिक्त नक्सल प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी सतर्कता बरतने के निर्देष दिए गए हैं। साथ ही सरकारी भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। इन इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), बिहार सैन्य बल (बीएमपी) तथा विशेष कार्यबल (सैप) के जवानों को गहन गश्त करने पर लगाया गया है।

नीलमणि के अनुसार पटना के सभी होटलों, अतिथि गृहों पर पुलिस नजर रख रही है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+