फ्लू से निपटने के लिए रणनीति में बदलाव करेगी महाराष्ट्र सरकार
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) शरवरी गोखले ने मीडियाकर्मियों को बताया कि गंभीर हालात के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर रोगियों के इलाज के लिए रणनीति में बदलाव का प्रस्ताव दिया है।
वर्तमान व्यवस्था यह है कि रोगियों के नमूने लिए जाते हैं और यदि उनमें फ्लू के वायरस पाए गए तो उन्हें टेमीफ्लू की एक टैबलेट दी जाती है।
गोखले ने कहा, "अब हमने शुरुआती चरण में दो टैबलेट देने का फैसला किया है, क्योंकि हम एच1एन1 के सभी लक्षणों से परिचित हो गए हैं।"
गोखले ने कहा कि इस मुद्दे पर एक केंद्रीय स्वास्थ्य दल के साथ चर्चा की गई, जो बुधवार को मुंबई आया हुआ था। इस पर अंतिम निर्णय गुरुवार को लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications