झारखंड में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

धनबाद जिले में सहायक उपनिरीक्षक निर्मल कुमार और कांस्टेबल दीपक भवानी मंगलवार रात स्थानीय बाजार गए थे। तभी बाजार में उन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक मनोज कौशिक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बुधवार तड़के मानियाडीह पुलिस चौकी पहुंचे। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो से जारी नक्सली हिंसा में करीब 1500 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications