आजमगढ़ में दो गुटों में गोलीबारी, भाजपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
बताया जाता है कि घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है लेकिन पुलिस अधिकारियों की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है।
राज्य के नविनयुक्त अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) द्वितीय अरविंद कुमार जैन ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे में बुधवार शाम सांसद रमाकांत यादव और उलेमा काउंसिल के नेता अब्दुल रशादी के समर्थकों के बीच आपसी झड़प के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए।
जैन के मुताबिक अब्दुल रशादी की तरफ से सांसद रमाकांत यादव के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों में झड़प के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
जैन ने बताया कि उलेमा काउंसिल के नेता अब्दुल रशादी ने आरोप लगाया कि वह आज फूलपुर कस्बे के पास अपने समर्थकों सहित वाहन से जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी ओवरटेक करने के लिए बार-बार हार्न बजा रही थी।
ओवरटेक करने के बाद गाड़ी आगे रुकी जिसमें भाजपा सांसद रमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथ बैठे थे। उनके समर्थकों की तरफ से गालीगलौज किया जाने लगा जिसके बाद गाड़ी में बैठे मेरे समर्थकों ने उसका जवाब दिया। तभी सांसद के समर्थकों की तरफ से गोलीबारी कर दी गई।
आजमगढ़ से पुलिस प्रमुख रमित शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications