बम की सूचना के बाद इंडिगो का विमान दिल्ली में उतरा
हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की दिल्ली-कोलकाता उड़ान (संख्या 203) को तब हवाई अड्डे पर उतारा गया, जब इंडिगो के एक काल सेंटर में अपराह्न् 3.30 बजे एक संदिग्ध फोन आया और उसमें बताया गया कि विमान में एक बम रखा हुआ है।
सभी यात्रियों को विमान से तत्काल उतार दिया गया और विमान की जांच के लिए उसे हवाई अड्डे के एक दूरस्थ क्षेत्र में ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान विमान में कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।"
अधिकारी ने कहा, "पुलिस फोनकर्ता का पता लगाने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications