कोलंबिया के तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं यूरिबे
बोगोटा, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कोलंबिया के राष्ट्रपति अलवारो यूरिबे का कहना है कि अगर जनमत संग्रह में उनके फिर से राष्ट्रपति चुने जाने को स्वीकार किया जाता है तो वह तीसरी बार इस पद पर आसीन होना चाहेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों की एक बैठक में यूरिबे ने कहा कि अगर जनमत संग्रह में उन्हें स्वीकार किया जाता है तो वह तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे।
उनका कार्यकाल अगले वर्ष खत्म हो रहा है। कांग्रेस में यूरिबे ने एक विधेयक पेश किया है कि जिसमें संविधान में संसोधन की बात कही कई है। इसके जरिए वह तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications