आरकॉम का अमेरिकी कंपनी के साथ समझौता
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने बुधवार को घोषणा की कि उसने अमेरिका की टेलीकॉम सल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी, कोडियक नेटवर्क्स के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते का मकसद राष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल कांफ्रेंसिंग सेवा उपलब्ध कराना है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आरकॉम इस सेवा को जीएसएम और सीडीएमए दोनों मंचों पर उपलब्ध कराएगी।
यह सेवा उपभोक्ताओं को फोन के एड्रेस बुक में दर्ज नौ नंबरों के एक समूह के बीच सिर्फ एक कमांड के जरिए कांफ्रेंस काल की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं को इस सेवा को 99 रुपये के मासिक दर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications