लापता विमान का मलबा बरामद
सिडनी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गुयाना में लापता हुए विमान के मलबे को बरामद कर लिया गया है। इस विमान में 13 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस विमान ने मंगलवार को पोर्ट मोरेसबाय से कोकोदा के लिए उड़ान भरी थी। विमान में सवार लोगों में नौ आस्ट्रेलियाई और एक जापानी शामिल थे।
नागर विमानन प्राधिकरण के प्रमुख जोसेफ किनाटू ने बुधवार को बताया, "मेरे पास अभी पूरा विवरण नहीं है। मुझे बताया गया है मलबा बरामद कर लिया गया है।"
उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications