सू की को तत्काल रिहा किया जाए: ओबामा

वाशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि म्यांमार की सरकार लोकतंत्र समर्थक नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता आंग सान सू की को तत्काल रिहा करे।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सू की को मंगलवार को नजरबंदी का कथित उल्लंघन करने के आरोप में 18 महीने तक और हिरासत में रहने की सजा सुनाई गई।

ओबामा ने एक बयान जारी कर कहा कि सू की को सजा देना पूरी अनुचित और मानवाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर सू की को तत्काल रिहा किए जाने का आह्वान करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+