सोमालिया में 5 पाकिस्तानी कट्टरपंथियों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गालकायो शहर की है। मंगलवार को कुछ हथियारबंद लोग स्थानीय मस्जिद में घुस गए और वहां रह रहे सात कट्टपंथियों को बाहर निकलने का आदेश दिया। बाहर आते ही हथियारबंद लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
पांच कट्टरपंथियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए। कट्टरपंथियों की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications