हिमाचल विधानसभा में पेश हुआ रैगिंग निरोधी विधेयक
शिमला, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को रैगिंग निरोधी विधेयक पेश किया गया। यदि यह विधेयक पारित हो जाता है कि रैगिंग करते पकड़े जाने वाले छात्रों को न सिर्फ संस्थान से निष्कासित किया जाएगा बल्कि गैर जमानती अपराध के तहत उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान ने यह विधेयक आज विधानसभा में पेश किया।
इस विधेयक के मुताबिक रैगिंग एक गैर जमानती अपराध है। इसलिए कोई भी व्यक्ति शैक्षणिक संस्थान में या उसके बाहर किसी भी प्रकार के रैगिंग को अंजाम देता है तो वह अपराध है।
ऐसा करने वाले छात्रों को स्कूल से निष्कासित किए जाने का प्रावधान है। ऐसे छात्र अगले तीन सालों तक किसी भी संस्थान में दाखिला नहीं पा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications