कराची से आए थे मुंबई हमले के आतंकी : एफबीआई
एफबीआई से जुड़े इस फोरेंसिक विशेषज्ञ ने कहा है कि उसने पांच ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (हीपीएस) उपकरणों की और एक सैटेलाइट फोन की जांच की थी, जिन्हें आतंकियों के पास से बरामद किया गया था।
अधिकारी ने विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी के समक्ष कहा कि जीपीएस प्रणालियों से लिए गए आंकड़े इस बात को सत्यापित करते हैं कि सभी आतंकी कराची से मुंबई आए थे।
ताज होटल से बरामद एक जीपीएस प्रणाली ने मुंबई और रावलपिंडी के विभिन्न स्थानों को प्रदर्शित किया है।
इस गवाह ने आंकड़ों की जो सॉफ्ट व हार्ड प्रतियां पहले ही मुंबई पुलिस को उपलब्ध कराई थी, उसे अदालत में भी पेश किया।
सुरक्षा कारणों से एफबीआई के इस अधिकारी की पहचान गुप्त रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications