स्वाइन फ्लू की जांच के लिए बीएसएल-2 सुविधा आवश्यक
अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार बीएसएल2 प्रयोगशाला में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और बचाव के विशेष उपाय किए जाते हैं क्योंकि उनका सीधा संपर्क वायरस से होता है।
अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जैव सुरक्षा के नियमों पर काम करना आरंभ किया था।
बीएसएल2 प्रयोगशालाओं में खाना, पीना और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। इसके अलावा सुइयों और अन्य उपकरणों के उपयोग में अत्यधिक सावधानी बरती जाती है। इसके लिए विशेष व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications