स्वाइन फ्लू से संक्रमित हुए कोस्टा रिका के राष्ट्रपति
सैनजोस, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ऑस्कर एरियास भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि उनकी हालत ठीक है लेकिन उनके सभी कार्यक्रमों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोस्टा रिका की संसद के प्रमुख एंटोनियो पाचेको ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एरियास (68) को सर्दी थी और जांच के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
पाचेको ने कहा कि राष्ट्रपति की सेहत ठीक है लेकिन उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कोस्टा रिका में स्वाइन फ्लू से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications