बिहार-नेपाल सीमा से 450 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धमटोला गांव के लोग ब्राउन शुगर लेकर आ रहे हैं। पुलिस और एसएसबी ने तत्काल कारवाई करते हुए 450 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब्त किया गया ब्राउन शुगर थाईलैंड का बना हुआ है।
एसएसबी के 21 वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट पी़ क़े डंगवाल ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications