पुणे में स्वाइन फ्लू से छठी मौत
राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि संजय मिस्त्री पुणे के निकट पिंपरी का रहने वाला था। उसे बीते रविवार को गंभीर हालत में सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पुणे में स्वाइन फ्लू के पांच मरीजों और मुंबई में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications