सोनिया ने किया गांवों का औचक भ्रमण

सोनिया गांधी ने बुधवार को जिले के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के अतिथि गृह में शाम के तीन बजे तक विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और यहीं से वह क्षेत्र के गांवों के औचक भ्रमण पर निकल गईं।

सबसे पहले गांधी बरगावां गांव पहुंची और वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उसके बाद वह कंदरावां और मठ गांव गईं और वहां जनसामान्य से मिलकर केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन गांवों का दौरा किया, नरेगा के तहत वहां हो रहे विकास कार्यो का जायजा लिया और बीते दो दिनों के दौरों की तरह सूची मंगवाकर एक-एक करके सभी मजदूरों से मिलीं और भुगतान की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें शिकायतें भी मिली।

शाम करीब छह बजे गांधी ने रायबरेली शहर में बीएसएनएल की 3-जी सेवा और बीएसएनएल के कस्टमर केयर सेंटर का उद्घाटन किया और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को फिरोज गांधी इंजीनियंरिंग कॉलेज के एक छात्रावास का उद्घाटन किया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सोनिया गांधी शाम करीब सात बजे रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सोनिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के करीब 35-40 गांवों का औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उन गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) सहित अन्य विकास कार्यो का जायजा लिया जहां वह इससे पहले कभी नहीं गई थीं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक किसी भी क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के पीछे सोनिया का मकसद अपने क्षेत्र की जनता से सीधे रूबरू होकर विकास कार्यो की जमीनी हकीकत जानना है।

सोनिया के इस दौरे के दौरान उनका एक अलग रूप भी देखने को मिला। वह भ्रमण के दौरान पहली बार किसी मंदिर भी गईं। मंगलवार को लालगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित बालेश्वर मंदिर (शिव मंदिर) में जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+