इराक में विस्फोट, 8 मरे
बगदाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार रात हुए दो अलग-अलग कार बम हमलों में कम से कम 8 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट बगदाद के अल-अमीन जिले में स्थित एक शिया मस्जिद के निकट हुआ। दूसरा विस्फोट एक कॉफी शॉप के पास हुआ।
इन विस्फोटों में आठ लोग मारे गए और 30 घायल हुए। आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications