ताईवान में तूफान ने ली 67 की जान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मरने वालों में हेलीकॉप्टर पर सवार तीन बचावकर्मी भी शामिल हैं। यह हेलीकॉप्टर दक्षिणी पिंगदोंग में एक आपदा राहत मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तीनों के शव बुधवार सुबह बरामद किए गए।
स्थानीय विद्युत कंपनियों के अनुसार तेज हवाओं के कारण 15.9 लाख से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लेकिन उनमें से 15.6 लाख घरों में विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है।
पिंगदोंग, काओसियंग, तैतंग, चियायी और तैनान शहरों में 20,000 से अधिक घरों में बुधवार तक बिद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
स्थानीय कृषि अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण कृषि क्षेत्र में 8.8 न्यू ताईवान डॉलर (लगभग 26.70 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications