नेपाल के पूर्व राजा कर देने को राजी
नेपाल के वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे ने बुधवार को दौरे पर आए पत्रकारों के एक दल को बताया कि पिछले करीब 250 वर्षो से अधिक समय से कानून से ऊपर रहे नेपाली राज परिवार के सदस्य ज्ञानेंद्र ने अब वित्त मंत्रालय से संपर्क करके पूछा है कि उन्हें कितना कर देना होगा।
मंत्री ने कहा कि पूर्व राजा के सहायकों ने वित्त मंत्रालय से उनके आयकर में छूट और फोन तथा बिजली के बिल में रियायत देने का आग्रह किया है।
माओवादी सरकार ने पिछले वर्ष करों में छूट या फिर संपूर्ण माफी के लिए ज्ञानेंद्र से अपनी आय और संपत्ति की स्वैच्छिक घोषणा करने को कहा था लेकिन उन्होंने इसका कोई उत्तर नहीं दिया। अब वह प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की गठबंधन सरकार के तहत करों का भुगतान करने को राजी हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications