राष्ट्रपति राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भावना पुरस्कार प्रदान करेंगी
उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में जूरी ने व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. राम पुनियानी और संगठन श्रेणी में मुम्बई की सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट का चयन किया है।
आईआईटी मुम्बई के पूर्व प्राध्यापक डॉ. राम पुनियानी व्याख्यानों, प्रकाशनों और सभाओं के माध्यम से शांति और सौहाद्र्र का संदेश फैला रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर वह धर्म निरपेक्षता, अनेकत्व और सांप्रदायिक सौहाद्र्र के संदेशों का प्रसार कर रहे हैं।
सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी और यह दंगा पीड़ितों और उनके परिवारों और विशेषकर मुम्बई में तथा देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक, जातीय और आतंकी हिसा में अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास के काम में लगा हुआ है।
वर्ष 2008 के पुरस्कार हेतु डॉ. डोमिनिक इमैन्युएल और अंजुमन सैर-ए-गुल फरोशां का चयन किया गया है।
डॉ. डोमिनिक इमैन्युएल सांप्रदायिक सद्भाव के लिए पिछले दो दशकों से कार्य कर रहे हैं।
अंजुमन सैर-ए-गुल फरोशां, दिल्ली की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी और यह संस्था 1960 के दशक से सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार की स्थापना केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांप्रदायिक सौहार्द्र प्रतिष्ठान (एनएफसीएच) ने सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के संबर्धन हेतु 1996 में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications