लौह अयस्क भंडार हासिल करने की तैयारी में सेल
सेल इस लौह अयस्क भंडार से भिलाई स्थित अपने संयंत्र को कच्चे माल की आपूर्ति करेगी।
एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "भिलाई स्टील ने रावघाट परियोजना के लिए मंत्रालय से इस सप्ताह अंतिम मंजूरी हासिल कर ली।" उन्होंने कहा कि कंपनी 1983 से इस भंडार को हासिल करने की कोशिश कर रही थी।
अधिकारी ने कहा कि सेल अब एक प्रस्ताव तैयार कर रही है जिसे इस माह छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा।
राजधानी रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित भिलाई संयंत्र लौह अयस्क भंडार की खोज कर रहा था। इसके मौजूदा भंडार में तीन से चार वर्षो के लिए लौह अयस्क बचा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications