देवड़ा ने रिलायंस गैस मामले पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 30 मिनट तक चली बैठक में देवड़ा ने अपने मंत्रालय की स्थिति को एक बार फिर स्पष्ट किया कि सरकार के पास प्राकृतिक गैस के मूल्य और उसके उचित उपयोग को निर्धारित करने का अधिकार है।
उल्लेखनीय है कि अनिल अंबानी के समूह ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि पेट्रोलियम मंत्रालय तथ्यों को छुपाकर, उन्हें गलत तरीके से पेश करके और उनकी गलत व्याख्या करके प्रधानमंत्री कार्यालय को लगातार गुमराह कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications