बांग्लादेश में उच्च तीव्रता वाले भूकंप का खतरा : विशेषज्ञ

बांग्लादेश अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीयूईटी) द्वारा तैयार एक रपट के आधार पर मौसम विशेषज्ञों ने यह चेतावनी दी है।

इस रपट का हवाला देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि संभावित भूकंप का सबसे बड़ा स्रोत बंगाल की खाड़ी है, जिसके कारण देश को किसी भी समय रिएक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप का सामना करना पड़ सकता है।

रपट में उन 90 स्थानों को रेखांकित किया गया है जहां भूकंप की संभावना अधिक है। इनमें नौ स्थानों को रिएक्टर पैमाने पर पांच के उपर रखा गया है।

बांग्लादेश भूकंपरोधी संस्था के प्रमुख मेहदी अहमद अंसारी ने विज्ञान एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सहायता से तैयार इस रपट की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें वर्तमान स्थिति की गंभीरता को मानचित्र के द्वारा बताया गया है। इसमें देश के 43 प्रतिशत क्षेत्र को सबसे खतरनाक, 41 प्रतिशत को सामान्य और 16 प्रतिशत हिस्से को सबसे कम खतरे वाले क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+