पुणे में स्वाइन फ्लू से एक दिन में पांचवी मौत
महाराष्ट्र स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि गौतम शेलार को तीन-चार दिन पहले गंभीर हालत में इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को लगभग 4.45 बजे उसकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कारण बुधवार को यह पांचवीं मौत हुई है। फ्लू का केंद्र बन चुके पुणे में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं।
पुणे जिले के कलक्टर चंद्रकांत दलवी ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पताल में कम से कम चार मरीजों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में फ्लू के दो रोगियों की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications