स्वाइन फ्लू : बढ़ते खतरे के कारण पुणे में फिल्म संस्थान बंद
एफटीआईआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "महाराष्ट्र सरकार, जिला कलेक्टर और संरक्षक मंत्री के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एफटीआईआई को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।"
संस्थान के निदेशक पंकज राग ने हालांकि इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया।
स्वाइन फ्लू के खतरे के कारण पुणे में सिम्बॉयोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एस.पी. कालेज, इंडियन लॉ सोसाइटी (आईएलएस) और विश्वकर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी को भी बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications