स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त : चिदंबरम
महिलाओं के लिए तीन विशेष रेलगाड़ियों को यहां बुधवार को हरी झंडी दिखाने के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "सभी राज्यों को पहले ही सजग कर दिया गया है। हम यह सुनिश्चित कराएंगे कि स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण तरीके से बीत जाए।"
इस अवसर पर चिदंबरम ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस वर्ष के अंत में महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए कार्यक्रम तैयार किए हैं। महिलाओं और युवकों पर खास जोर है। महिलाओं के लिए विशेष रेलगाड़ी इस बात का सबूत है।
महिलाओं के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट पेश करने के दौरान की थी। रेल मंत्री ने युवकों के लिए भी विशेष रेलगाड़ी की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications