स्वाइन फ्लू से 16 मौतों के पीछे दूसरी दिक्कतें भी रही जिम्मेदार
विशेषज्ञों ने कहा है कि बच्चे और बुजुर्ग, स्वाइन फ्लू वायरस के आसानी से शिकार हो जाते हैं। जो बुजुर्ग मधुमेह या हृदय की समस्याओं से पीड़ित हैं या अस्थमा की दवा ले रहे हैं, उनमें भी फ्लू के संक्रमण की संभावना अधिक है।
फ्लू के कारण मरने वालों की सूची इस प्रकार है:
1. रिदा शेख (14) की महाराष्ट्र के पुणे में ससून अस्पताल में तीन अगस्त को मौत हो गई थी। फ्लू के कारण देश में यह पहली मौत थी। शेख की मौत इलाज में देरी के कारण हुई थी।
2. फहमीदा पानवाला (53) की मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में आठ अगस्त को मौत हो गई थी। वह पहले से मधुमेह व उच्च रक्तचाप का इलाज करा रही थीं।
3. संजय कोकारे (42) की पुणे के ससून अस्पताल में आठ अगस्त को मौत हो गई थी। पेशे से अध्यापक कोकारे की मौत इलाज में देरी और स्वांस की तकलीफ के कारण हुई थी।
4. प्रवीण पटेल नामक एक प्रवासी की मौत नौ अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी। उन्हें वायरल निमोनिया था और उनके रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम था।
5. बाबूराव माने (35) की पुणे के ससून अस्पताल में 10 अगस्त को मौत हो गई थी। इस आयुर्वेदिक चिकित्सक के दोनों फेफड़ों में निमोनिया हो गया था। वह एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से भी पीड़ित थे और उनका रक्तचाप भी कम था।
6. संजय बालाकृष्णन (4) की तमिलनाडु के चेन्नई में 10 अगस्त को मौत हो गई थी। बालाकृष्णन का गुर्दा फेल कर गया था और उनके सीने में जकड़न थी।
7. संजय तिलेकर नामक एक फार्मासिस्ट की मौत 10 अगस्त को पुणे के ससून अस्पताल में हो गई थी।
8. श्रुति गावडे (13) की मौत 11 अगस्त को पुणे के ससून अस्पताल में हुई थी।
9. शाहिदा वारसी (63) की मुंबई के नूर अस्पताल में 11 अगस्त को मौत हो गई थी।
10. आर्या (7) की मौत 11 अगस्त को गुजरात के बड़ोदरा में एक सरकारी अस्पताल में हुई थी।
11. विल्सन लुकोस की मौत केरल के तिरुवनंतपुरम में 11 अगस्त को एक निजी अस्पताल में हुई थी।
12. महाराष्ट्र के नासिक सिविल अस्पताल में एक चिकित्सक, राकेश गारगुंडे की 11 अगस्त को मौत हो गई थी।
13. श्रावणी देशपांडे (29) की मौत 12 अगस्त को पुणे में हुई थी। वह निमोनिया से पीड़ित थीं।
14. संजय मिस्त्री (35) की पुणे के ससून अस्पताल में 12 अगस्त को मौत हो गई थी।
15. बाबू गेनु कुलांड नामक एक स्कूली छात्र की मौत पुणे के ससून अस्पताल में 12 अगस्त को हुई थी।
16. नीता मेघानी (50) की भी मौत पुणे के ससून अस्पताल में 12 अगस्त को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications