दिल्ली मेट्रो का डिब्बा पटरी से उतरा, यात्री सुरक्षित
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता अनुज दयाल ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना 3.20 बजे के करीब हुई। द्वारका स्टेशन के समीप अगली बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए। सभी 39 यात्री सुरक्षित हैं।
दयाल ने कहा कि दुर्घटना का कारण मानवीय गलती होने की संभावना है। मेट्रो रेल के चालक को एक सिग्नल पर रुकना चाहिए था लेकिन उसने उसकी अनदेखी की।
डीएमआरसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि यमुना बैंक-द्वारका मार्ग मेट्रो के सबसे व्यस्त मार्गो में से एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications