नेस्ले की बिक्री में मामूली गिरावट
जेनेवा, 12 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनी नेस्ले ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2009 की पहली छमाही में उसकी बिक्री में 1.5 फीसदी की मामूली कमी आई है और यह घटकर 52.3 अरब स्वीडिश फ्रैंक्स (48.3 अमेरिकी डॉलर) हो गया।
नेस्ले का मुनाफा 2008 की पहली तिमाही के 5.21 अरब फ्रैंक से घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.1 अरब रह गया।
समूह का संचालन लाभ मार्जिन 0.3 फीसदी से बढ़कर 14.1 फीसदी हो गया है। कंपनी में नकदी प्रवाह में भी बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि दूसरी तिमाही में बिक्री बढ़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications