तालिबान के गढ़ में चुनाव पूर्व सैन्य कार्रवाई शुरू

काबुल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पूर्व सैकड़ों अफगानी व अमेरिकी सैनिकों ने बुधवार को दक्षिण में तालिबान के गढ़ से आतंकियों को खदेड़ने का अभियान शुरू किया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी सेना के बयान में कहा गया है कि 20 अगस्त को होने वाले मतदान से पूर्व हेलमंद प्रांत के नवा जाद जिले में लगभग 100 अफगानी व 400 अमेरिकी सैनिकों ने 'ऑपरेशन ईस्टर्न रिसाल्व द्वितीय' नामक अभियान शुरू किया।

बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई का मकसद आतंकी हिंसा और जनता को धमकाने जैसी गतिविधियों को रोकना तथा अफगानी नागरिकों को आगामी प्रांतीय व राष्ट्रीय चुनावों में मतदान के अवसर मुहैया कराना है।

हेलमंद प्रांत में लगभग 4,000 अमेरिकी सैनिकों को जून में तैनात किया गया था, जबकि 8,000 ब्रिटिश सैनिक वहां पहले से मौजूद थे।

अमेरिकी व ब्रिटिश सैनिकों ने अफगानी सैनिकों के साथ मिल कर दो जुलाई को हेलमंद प्रांत में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन उसके बाद बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने के कारण कार्रवाई बाधित हो गई थी। जुलाई में कुल 75 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक मारे गए थे। इनमें से ज्यादातर हेलमंद में मारे गए थे।

अमेरिकी सेना के बयान में कहा गया है कि बुधवार के अभियान के लिए अमेरिकी सैनिकों को हेलीकॉप्टर और अन्य सहयोग मुहैया कराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+