शेयर बाजारों में गिरावट,
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 54 और निफ्टी 14 अंक गिरकर बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 54.43 अंकों (0.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,020.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,043.62 के ऊपरी और 14,701.05 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 121.15 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 13.85 अंकों (0.3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,457.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 4,473.80 के ऊपरी और 4,359.40 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 16.30 अंकों की वृद्धि के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 15.11 अंकों (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 5,414.53 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 28.71 अंकों (0.47 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 6,134.93 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
आईटी के शेयर मूल्यों में 1.78 प्रतिशत और धातुओं के शेयर मूल्यों में 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.15 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1368 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट तथा 1214 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications