'उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले खराब हो जाते हैं कृषि उत्पाद'
कृषि मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति के अध्ययन के मुताबिक बागवानी फसल तैयार होने के बाद करीब 25 से 30 फीसदी नष्ट हो जाते हैं।
हाल ही में राज्य सभा में कृषि राज्य मंत्री के. वी. थामस ने स्वीकार किया था, "फसल संरक्षण की बुनियादी सुविधाओं के नहीं होने के कारण बागवानी उत्पादकों को नुकसान पहुंचता है।"
मंत्री ने कहा था कि नुकसान को कम करने के लिए सरकार तीन योजनाएं लागू करने जा रही है।
इस संबंध में तीन एजेंसियां राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी), टेक्नोलॉजी मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हर्टिकल्चर (टीएमएनई) और राष्ट्रीय हर्टिकल्चर मिशन (एनएचएम) बनाई जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications