Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आईएसआई का पुनर्गठन करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपनी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को अधिक प्रभावी और जीवंत बनाने के लिए उसके पुनर्गठन का फैसला किया है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम अधिक ऊर्जावान और समर्पित लोगों को एजेंसी में शामिल करने के प्रयास पहले से ही जारी हैं।

अखबार के अनुसार ब्रिगेडियर और कर्नल रैंक के 32 अधिकारियों को अवकाश दे दिया गया है और उम्मीद है कि अपनी उपयोगिता नहीं सिद्ध कर पाने वाले अन्य लोगों को भी आने वाले महीनों में बाहर का दरवाजा दिखाया जाएगा।

आईएसआई का पुनर्गठन उसी तरह से किए जा रहे हैं जैसे तीन साल पहले सेना का किया गया था, वह भी उसकी संचालन क्षमता को प्रभावित किए बगैर।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने अखबार को बताया कि हाल के वर्षो में आईएसआई का अनुपात से अधिक विस्तार हुआ है। इसका कारण सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंचे अधिकारियों का एजेंसी में शामिल होना उसमें लगातार बने रहने का प्रबंध कर लेना है।

सूत्रों ने कहा कि आईएसआई की क्षमता में ठोस वृद्धि के बजाए केवल कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

एजेंसी के विभिन्न विभागों से उन अधिकारियों की स्थिति बताने को कहा गया है, जो सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंच गए हैं और बिना किसी उपयोगी कार्य के जमे हुए हैं। इन लोगों को तत्काल अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पुनर्गठन की प्रक्रिया के अगले दो वर्षो तक जारी रहने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+