उड़ीसा में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
जिला पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा कि रायगढ़ जिले से 45 किलोमीटर दूर चांदिली थाना क्षेत्र के घने जंगलों में उड़ीसा और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त दल ने नक्सलियों को मार गिराया।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से तीन राइफल, कारतूस और कुछ बैग बरामद किए गए हैं जिसमें माओवादी सहित्य मिला है।
राज्य के 30 जिलों में से आधे नक्सल प्रभावित हैं। रायगढ़ जिला प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर से 390 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications