रैपर कोरे मिलर को उम्रकैद
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक मिलर पर 2002 में न्यू ओरेलिंस के नाइट क्लब में किशोरी की हत्या का आरोप लगा था। 2003 में उन्हें इस मामले के लिए दोषी करार दिया गया था। उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी लेकिन 2006 में उनके खिलाफ सुनाई गई सजा को खत्म कर दिया गया था।
पिछले सप्ताह इस मामले की नए सिरे से सुनवाई शुरू हुई। तीन नए गवाहों की पेशी के बाद अदालत ने मंगलवार को एक बार फिर मिलर को दोषी करार दिया। यही नहीं, अदालत ने सख्ती बरतते हुए बचाव पक्ष की कोई अन्य दलील सुनने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications