पाक परमाणु प्रतिष्ठानों पर 3 आतंकी हमले हुए : अमेरिका
वाशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तान द्वारा पाले गए उसके अपने ही आतंकवादियों ने पिछले दो वर्षो में उसके परमाणु प्रतिष्ठानों पर तीन बार हमले किए हैं। अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम सुरक्षित है या नहीं इस बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं हैं।
फॉक्स न्यूज चैनल ने इस अधिकारी के हवाले से यह खबर प्रसारित की है। खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान के तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।
इस रिपोर्ट के मुताबिक सरगोधा स्थित परमाणु मिसाइल भंडारण प्रतिष्ठान पर एक नवम्बर 2007 को हमला हुआ जबकि कामरा स्थित परमाणु एयरबेस पर 10 दिसम्बर 2007 को आत्मघाती हमला किया गया था।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 20 अगस्त 2008 को देश के मुख्य परमाणु केंद्र वाह छावनी आयुध परिसर के कई प्रवेश द्वारों को तालिबानी आतंकवादियों ने आत्मघाती हमले में उड़ा दिया था।
चैनल ने एक पाकिस्तान अधिकारी से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया। अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान के परमाणु प्रतिष्ठान सुरक्षित हैं। वहां कोई भी आतंकवादी हमला नहीं हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications