'दही-हांडी' के बगैर जन्माष्टमी मनाएगी शिवसेना
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने एक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि जनमाष्टमी के मौके पर परंपरा स्वरूप सिर्फ 'पूजा' करें। बुधवार सुबह शिवसेना के शीर्ष नेताओं और मुंबई की महापौर शुभा रावल की बैठक में यह फैसला किया गया।
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि त्योहार के दौरान भीड़ की जांच किस ढंग से की जाए ताकि स्वाइन फ्लू न फैले। महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले सप्ताहांत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने जन्माष्टमी के सभी आयोजकों से अपील की थी कि वे भीड़ एकत्रित करने से बचें ताकि स्वाइन फ्लू के वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications