स्वाइन फ्लू : कर्नाटक में मृत महिला की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा
इस महिला की मंगलवार को दावनगेरे अस्पताल में मौत हो गई थी। यह महिला निमोनिया और एनीमिया से पीड़ित थी। पिछले एक सप्ताह से उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिख रहे थे।
महिला के चिकित्सीय नमूनों को जांच के लिए 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज' (एनआईएमएचएएनएस) भेजा गया है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आई. आर. पेरूमल ने आईएएनएस को बताया, "हमें उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट गुरुवार को आ जाएगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे और न ही बेवजह आतंक फैलाएं।"
गौरतलब है कि कर्नाटक में स्वाइन फ्लू के 97 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 60 को अस्पतालों से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications