स्वाइन फ्लू: दिल्ली में निजी अस्पतालों उपचार की इजाजत मिली
सरकार ने 200 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों की पहचान की है और उनसे अलग वार्ड बनाने को कहा है। मंगलवार तक सिर्फ सरकारी अस्पतालों को ही स्वाइन फ्लू का उपचार करने की इजाजत थी।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली में स्थित नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 200 से अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों से कहा गया है कि वे स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लोगों को अलग रखें और उनका उपचार भी करें।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली में अब तक स्वाइन फ्लू के 255 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications