स्वाइन फ्लू : मुंबई में शैक्षिक संस्थान, मॉल और सिनेमाघर बंद रखने का आदेश
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सरकार ने शहर के सभी स्कूलों, कॉलेजों और दूसरे शैक्षिक संस्थानों को गुरुवार से 20 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है। इसी तरह मॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स भी ऐहतियातन तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।"
महाराष्ट्र में कई निजी स्कूल पहले से ही दो दिनों के लिए बंद हैं। मुंबई में दूसरे व्यवसायिक संस्थानों को लेकर संशय बना हुआ है कि वहां कामकाज चलता रहेगा या वे बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले 12 घंटों के दौरान पुणे में तीन और नासिक में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications