पाक से हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहेगा अमेरिका
उन्होंने बताया कि मुंबई हमले के दौरान पकड़े गए आतंकवादी मुहम्मद अजमल आमिर कसाब के मुकदमे में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारियों की गवाही होगी।
रोमर ने संवाददाताओं को बताया,"एफबीआई के अधिकारियों की गवाही मुंबई में होगी। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका मजबूती से भारत के साथ खड़ा है।"
हाफिज सईद के संबंध में अमेरिकी रुख के बारे में पूछे जाने पर रोमर ने कहा,"मुंबई हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान में पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को मुंबई हमलों के आरोपी सईद को सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए रिहा कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications