स्वाइन फ्लूः एयरलाइंस को निर्देश जारी

देश के उड्डयन क्षेत्र के नियामक ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि "नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह आया है कि कुछ कंपनियां यात्रियों को अपेक्षित स्वास्थ्य जांच कार्ड वितरित नहीं कर रही हैं। इससे जन स्वास्थ्य को खतरा है।"
डीजीसीए ने अप्रैल में सभी विमानन कंपनियों को स्वास्थ्य जांच कार्ड बांटने के निर्देश दिए थे, इसमें यात्रियों को एच1एन1 वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि दिए गए निर्देशों का विमानन कंपनियों को सही ढंग से पालन करना चाहिए और इसमें विफल रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों से इस संबंध में तत्काल एक अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications